चंडीगढ़ के सारंगपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, ड्राई क्लीनिंग का काम करने वाले मुकेश की मौत से इलाके में सनसनी
चंडीगढ़। सारंगपुर में लाइट प्वाइंट से सारंगपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर चाकूबाजी की घटना में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान मुकेश पुत्र राजेश, निवासी मकान नंबर 1567/ए, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, धनास के रूप में हुई है। वह ड्राई क्लीनिंग का काम करता था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के बाद मुकेश को पीजीआइ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल घटना के कारणों और हमलावरों के संबंध में जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
