पेट्रोल का लंगर कराने वाले ‘राजा द किंग’ कौन? जल्द iPhone का भी होगा ‘लंगर’, जानिए कहां से हो रही इतनी कमाई

0

चंडीगढ़ में इन दिनों एक शख्स अपने अनोखे अंदाज में लोगों की मदद करने को लेकर चर्चा में है. अमृतसर में रहने वाले राकेश त्रेहन, जिन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले लोग ‘राजा द किंग’ के नाम से जाना जाता है, अब वो चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाकर लोगों को मुफ्त में ईंधन बांट कर चर्चा में आ गए हैं. इससे पहले भी वो कई लोगों को कैश रुपये बांटकर भी चर्चा में आ चुके हैं. राकेश का दावा है कि वो इस तरह के सामाजिक कल्याण के काम करते रहते हैं. इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि अब राकेश जल्द ही आईफोन का भी लंगर करने वाले हैं.

राजा द किंग ने अपने एक वीडियो में कहा कि 18 अगस्त की शाम करीब 5 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-10 और सेक्टर-7 स्थित दो पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल के लिए कूपन बांटे जाएंगे. इस बार छोटे वाहनों के लिए 500 रुपये और बड़े वाहनों के लिए 1000 रुपये का कूपन देने की बात कही गई है उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें माता रानी से इसकी अनुमति मिल गई है. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के पास वाहन नहीं हैं, वो पेट्रोल लेने के लिए मौके पर पहुंच कर अपने समय की बर्बादी न करें.

जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि राकेश त्रेहन मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले हैं. उनके पिता कपड़ा कारोबारी थे और अब उनका निधन हो चुका है. राकेश का दावा है कि उन्हें पिता की संपत्ति का एक हिस्सा मिला है. इसके अलावा वह साल 2010 से क्रिप्टोकरेंसी और शेयर बाजार में निवेश करते आ रहे हैं. उनका कहना है कि बिटकॉइन से होने वाले मुनाफे का एक हिस्सा वह जरूरतमंदों की सेवा में खर्च करते हैं. हाल के दिनों में उनका नाम तब ज्यादा चर्चा में आया, जब चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में आयोजित लंगर में उन्होंने लोगों को 500-500 रुपये के नोट, फास्ट फूड, मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और कोल्ड ड्रिंक बांटे.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *