Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 10 सितंबर 2026

0

मेष राशि

मेष राशि वालों को आज सावधानी बरतनी होगी। किसी खास की बात परेशान कर सकती हैं। छोटी-सी बात को बेवजह बड़ा बनाने से बचें और धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र की राजनीति से जितना दूर रहेंगे, उतना ही आपके हित में रहेगा। हालांकि, धैर्यवान भी रहना होगा

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आप तरक्की करेंगे। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने से उत्साह बढ़ेगा। हालांकि, किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।

मिथुन राशि

आज कोई अपना आपसे मिलने आ सकता है। आज मन थोड़ा मौज-मस्ती में लगा रहेगा, इसलिए जरूरी कामों को टालने से बचें। हालांकि, आप भौतिक सुख से जुड़ी वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। किसी करीबी का सहयोग मिल सकता है, जिससे काम आसान होंगे।

कर्क राशि

सेहत परेशान कर सकती हैं और पेट से जुड़ी किसी परेशानी को नजरअंदाज करने से बचें। नए लोगों से मिलेंगे। व्यापार को लेकर यात्रा करेंगे। आज भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेने से भी बचें। मन कुछ परेशान भी आज हो सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए कई अच्छी संभावनाएं लेकर आएगा। आपकी मेहनत और कोशिशें भी सफल होती नजर आ रही हैं। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपकी खुशियों को और बढ़ा सकती है। कला के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे।

कन्या राशि

विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज में भी आपका प्रभाव बना रहेगा। किसी पुराने संपर्क से भी फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार पहले से देखने को मिलेगा।

तुला राशि

कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए आज आप हर कदम सोच-समझकर उठाएं। आज बढ़ते खर्चों पर नजर रखना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है। हालांकि, नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन खास रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

आज कोई नया अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकता है। नौकरी में कोई ऊंचा मुकाम मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। लेकिन ध्यान रखें किसी व्यक्ति की मीठी बातों में आने से आपको बचना होगा।

धनु राशि

माताजी की कोई बात आपको थोड़ी बुरी लग सकती है, जिससे मन परेशान हो सकता है। आप धैर्यवान रहें, क्योंकि जल्दी में आप विवाद में फंस सकते हैं। हालांकि, संतान की ओर से मिलने वाली खुशखबरी पूरे दिन का माहौल खुशनुमा कर देगी।

मकर राशि

नया वाहन खरीदने की इच्छा पर काम कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों संग वाद-विवाद का सिलसिला हो सकता है। पुराने लेनदेन से जुड़ी कोई बात थोड़ी चिंता दे सकती है। पुरानी बातों को लेकर कुछ उलझने बनी रहेंगी।

 

कुंभ राशिफल, रिश्तों में आज बरतें विशेष संयम आज व्यक्तित्व में रहस्यमय आकर्षण बना रहेगा। रिश्तों और साझेदारी से जुड़े विषयों पर आज मन गहराई से सोचेगा, जीवनसाथी या करीबी के साथ बहस से बचिए, आज संयम में ही भलाई है। धन के मामलों में अनुशासन जरूरी है, पुराने हिसाब की समीक्षा भी कर सकते हैं। भाग्य का साथ बना रहेगा। रचनात्मकता और प्रेम के मामले में जल्दबाजी से बचिए। सेहत और प्रतिस्पर्धा के मामले में आज देवगुरु बृहस्पति का साथ मिलेगा, नियमित दिनचर्या फायदेमंद रहेगी।

मीन राशि

आज मीन राशि के लोग यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। कारोबार में नई तरह की रणनीति आपके लिए अच्छी और शानदार रहेगी। नई तरह की जिम्मेदारियां भी मिल सकती है। इस समय विवाह के लिए रिश्ता आपके घर आ सकता है।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *