चंडीगढ़ में कुत्ते ने युवक का कान काटा: पार्क में किया हमला, लोगों ने मशक्कत से बचाया; PGI में करवाया भर्ती
चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा स्थित चार मंजिला मकानों के पार्क में बुधवार दोपहर एक युवक पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने युवक के कान को अपने दांतों में दबा लिया और काफी कोशिश के बावजूद उसे नहीं छोड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को कुत्ते से बचाया।
तब तक उसका कान बुरी तरह कट चुका था और नीचे लटक गया था। घायल को तुरंत इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान 29 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। नीरज सफाई कर्मचारी का काम करता है। घटना बुधवार दोपहर करीब 2:40 बजे की बताई जा रही है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
