भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने किया ऐलान

0

भारत और अमेरिका के रिश्ते आने वाले समय में और मजबूत हो सकते हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरे की तैयारी की जा रही है। साथ ही, दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को भी जल्द पूरा करने की कोशिश चल रही है। रुबियो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के अच्छे संबंध दोनों देशों की दोस्ती को मजबूत बनाते हैं। उनका मानना है कि आने वाले समय में भारत और अमेरिका कई बड़े क्षेत्रों में साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

मार्को रुबियो ने कहा कि वह खुद भारत आकर ट्रंप के दौरे की तैयारियों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि व्यापार समझौते पर भी तेजी से काम हो रहा है। रुबियो ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *