ज्यूरिख-दिल्ली उड़ान से पहले Air India पायलट का अल्कोहल टेस्ट फेल, किया गया सस्पेंड

0

एअर इंडिया का पायलट ज्यूरिख-दिल्ली उड़ान से ठीक पहले अल्कोहल टेस्ट में फेल पाया गया है। एयरलाउन एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव से पायलट को सस्पेंड कर दिया है।

एअर इंडिया के एक पायलट को 6 सितंबर 2026 को ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट से पहले अल्कोहल टेस्ट में फेल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। इससे कुछ दिन पहले एयरलाइन का एक और पायलट फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के बाद मारिजुआना टेस्ट में फेल हो गया था।

बता दें कि मारिजुआना टेस्ट एक ऐसा मेडिकल परीक्षण है, जो शरीर में भांग या गांजे (मारिजुआना) के सक्रिय रसायन टीएचसी या उसके अवशिष्ट पदार्थों की उपस्थिति की जांच करता है।सस्पेंड किया गया पायलट एक फर्स्ट ऑफिसर था, उसे ज्यूरिख एयरपोर्ट पर टेकऑफ से कुछ देर पहले एयरक्राफ्ट से उतार दिया गया और अधिकारियों ने पाया कि वह नशे में है। इसके बाद उसे एक यात्री के तौर पर भारत वापस भेज दिया गया था। फाइनल मेडिकल जांच रिपोर्ट और जांच पूरी होने तक वह सस्पेंड रहेगा।

इस मामले में एअर इंडिया का कहना है कि एअर इंडिया सुरक्षा, रेगुलेटरी या कंपनी प्रोटोकॉल के किसी भी उल्लंघन के प्रति जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी रखता है। किसी भी तरह का उल्लंघन पाए जाने पर उससे सख्ती से निपटता है और रेगुलेटरी जरूरतों और कंपनी पॉलिसी के अनुसार कार्रवाई की जाती है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर