शिमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार…चालक की मौके पर मौत

0

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के चौपाल क्षेत्र में कलूण-सलाणा-झीना सड़क पर हुआ। मृतक युवक की पहचान सुमित किमटा पुत्र नरेंद्र किमटा, निवासी गांव कलूण, डाकघर चम्बी ( चौपाल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार दिन के समय टाटा नेक्सॉन कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल, हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *