चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 4 की मौत

0

हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हणोगी टनल में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब पौने 8 बजे टनल के अंदर दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद टनल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हादसे की पुष्टि डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने की है। दुर्घटना के बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाकर यातायात को सामान्य करने की कोशिश की।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। आगे से ट्रक पूरी तरह चकनाचूर हो गया है। टनल के बीच में ही क्षतिग्रस्त ट्रक खड़ा हुआ है। उसे वहां से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि हणोगी टनल हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-3) पर स्थित है। यह पंडोह और औट के बीच पड़ती है। ये टनल कुल्लू-मनाली जाने वाले प्रमुख मार्ग का हिस्सा है।

वहीं, दूसरी ओर कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। देर रात तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा जाने के कारण पति-पत्नी समेत 4 लोगों की मौत हो गई थी। पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

हादसे में जान गंवाने वाले लोग धार और इंदौर जिले के रहने वाले थे। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में कार चालक समेत पांच लोग घायल हुए जिन्हें रतलाम के चिकित्सा महाविद्यालय के अस्पताल भेजा गया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *