चंडीगढ़ सेक्टर-7 में चोरी की वारदात: बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने नकदी, कैमरा और चांदी के जेवर उड़ाए

0

चंडीगढ़। सेक्टर-7 स्थित एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी, कैमरा और चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-26 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एसआई जसबीर सिंह ने शिकायतकर्ता कपिल, निवासी मकान नंबर 369-एफ, सेक्टर-7/ए, चंडीगढ़ से पूछताछ की। कपिल ने बताया कि मकान नंबर 1838 उनके दोस्त का है, जो इन दिनों अपने गांव गया हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकान से करीब 10 हजार रुपये की नकदी, एक कैमरा और कुछ चांदी के जेवर चोरी हुए हैं। हालांकि, मकान मालिक के गांव से लौटने के बाद ही चोरी गए सामान की सही जानकारी और नुकसान का आकलन हो सकेगा।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *