शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 260 अंक उछला, निफ्टी 23,900 के पार; HCL टेक में जोरदार खरीदारी
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार (16 जून 2026) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला। वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच, बीएसई सेंसेक्स 262.44 अंकों की उछाल के साथ 76,526.77 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 70 अंक बढ़कर 23,923.90 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। व्यापक बाजारों में भी उत्साह है, जहां बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में आज आईटी और कंज्यूमर गुड्स शेयरों में खरीदारी दिख रही है।
- टॉप गेनर्स: HCL टेक (2.40% की बढ़त के साथ लीडर), हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, टाइटन और एलएंडटी (L&T) हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।
- टॉप लूजर्स: टाटा स्टील, पावर ग्रिड, बीईएल (BEL) और इंफोसिस शुरुआती कारोबार में दबाव में दिखे। टाटा स्टील में करीब 0.61% की गिरावट दर्ज की गई।
- बाजार में तेजी का मुख्य कारण संस्थागत निवेशकों का भरोसा है। पिछले कारोबारी सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 200 करोड़ रुपये की खरीदारी की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 3,189.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिसने बाजार को मजबूती देने का काम किया। एनएसई पर मार्केट ब्रेथ सकारात्मक है, जहां 1,843 शेयरों में तेजी और 720 शेयरों में गिरावट देखी गई।एशियाई बाजारों का हाल
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की खबरों के बाद एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार है। जापान का निक्केई 225 करीब 0.95% की तेजी के साथ 69,976 के स्तर पर है। हालांकि, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 1.21% नीचे कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी और शंघाई कंपोजिट में भी हल्की बढ़त देखी गई है। विशेषज्ञ नंदिश शाह (HDFC सिक्योरिटीज) के अनुसार, निवेशक अब केंद्रीय बैंकों के फैसलों और विशेषकर बैंक ऑफ जापान की मौद्रिक नीति पर नजरें टिकाए हुए हैं।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
