‘हिम्मत है तो रिंग में आओ’, श्रीसंत ने हरभजन को दी खुली चुनौती, ‘थप्पड़ कांड’ में नया मोड़

0

इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे चर्चित विवादों में से एक ‘स्लैपगेट’ का जिन्‍न एक बार फिर निकला आया है। पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने हरभजन सिंह को रिंग में फाइट करने की खुली चुनौती दी है। श्रीसंत ने एक विज्ञापन पर नाराजगी जताई। इसे वह 2008 के थप्पड़कांड से जोड़कर देख रहे हैं।

हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्‍यू में श्रीसंत ने हरभजन पर इस विवाद से लगातार फायदा उठाने का आरोप लगाया। श्रीसंत ने भज्‍जी को बॉक्सिंग की चुनौती दे दी। श्रीसंत ने कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे रिंग में फाइट करें। पूर्व तेज गेंदबाज ने एक पुराने प्रमोशनल पोस्टर का जिक्र किया, जिसमें दोनों बॉक्सिंग ग्लव्स ने नजर आ रहे।

श्रीसंत ने कहा, “क्या इनमें हिम्मत है कि यही सीन दोहरा सकें? क्या इनमें मेरे साथ रिंग में आने की हिम्मत है? साइन करके आ सकते हैं? मैं उनसे पूछ रहा हूं? क्या आपके पास दम है मेरे साथ रिंग में आने की? इन्हीं ग्लव्स को पहनकर? यह एक्टिंग नहीं। मैं मुस्कुरा रहा हूं। आप तो स्‍माइल भी नहीं रहे हो, पता नहीं तुम क्या कर रहे हो। देखते हैं। यह एक ओपन चैलेंज है।”
उन्होंने कहा, “मैं अभी ‘बेयर नकल फाइट लीग’ में हूं। भज्जी मैं आपको चुनौती दे रहा हूं। अगर आपको उस थप्पड़कांड और मुझसे इतनी ही दिक्कत है, आप इतना कमाते हैं… तो मुझे भी कमाने दीजिए। रिंग में आइए। मैं दिल से आपको बुला रहा हूं। अगर हममें थोड़ी भी सेल्फ-रिस्पेक्ट है, तो आइए विज्ञापन वगैरह छोड़ें। सचमुच रिंग में आइए। मैं इंतजार कर रहा हूं।”
2008 में IPL के पहले सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हरभजन ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक मैच के बाद श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। रोते हुए श्रीसंत की तस्वीरें जल्द ही वायरल हो गई थीं। इसके बाद भज्‍जी की काफी आलोचना हुई थी। हाल ही में पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने इस कांड की वीडियो शेयर की थी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *