आखिर वो दिन आ गया, भारत की जर्सी मिलते ही इमोशनल हुए वैभव सूर्यवंशी, कही दिल की बात

0

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी का भारत के लिए खेलने का सपना पूरा होने वाला है। आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए उन्हें चुना गया है। इससे पहले उन्हें भारतीय टीम की जर्सी मिल चुकी है। जिसको देखने के बाद वे इमोशनल हो गए। वैभव ने कहा कि उनके पास इस लम्हें को बयां करने के लिए शब्द नहीं है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से इमोशनल वीडियो शेयर किया गया है।

23 जून को भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से वैभव सूर्यवंशी का वीडियो शेयर किया गया है। उनके होटल रूम में भारत की टी0 जर्सी आती है। जिसको देखने के बाद वैभव खुशी से फूले नहीं समाते हैं। खास बात ये है कि जर्सी लाने वाले टीम इंडिया के स्टाफ मेंबर रघू के पैर छूकर उनको राम-राम कहते हैं। इसके बाद कमरे में ले जाकर जर्सी को अनबॉक्स करते हैं। जैसे ही जर्सी उनके सामने आती है उनके चेहरे की खुशी दोगुनी हो जाती है। जैसे उन्हें पता नहीं कब से इसी मौके का इंतजार था। 48 सेकंड का यह वीडियो हर भारतीय क्रिकेट फैन का दिन बनाने के लिए काफी है।

जर्सी मिलने के बाद वैभव सूर्यवंशी अपने दिल की बात भी कहते हैं। उन्होंने कहा कि इसी दिन के लिए उन्होंने बल्ला पकड़ा था और ग्राउंड पर गए थे। वैभव ने कहा, ‘जिस चीज के लिए मैंने पहले दिन बैट पकड़ा और मैदान पर गया था वो आज पूरा हो गया है। मैं इस चीज को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। ये एक सपने जैसा लग रहा है। जर्सी देखने के बाद मैं इतना खुश हो गया कि कुछ और समझ ही नहीं आया। कभी-कभी आप जो सोचते नहीं वो आपके साथ हो जाता है। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है।’

वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करने के बाद वे सबसे कम उम्र में इटंरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 16 साल और 205 दिन की आयु में पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेला था। सूर्यवंशी को प्लेइंग-XI में जगह मिली तो वे 15 साल और 91 दिन की उम्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर लेंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *