संसद सत्र से पहले बोले पीएम मोदी, हर आवाज को मौका मिले और हर विचार का सम्मान हो..

0

संसद के मानसून सत्र के ठीक पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान मानसून सत्र के अच्छे से चलने की उम्मीद जताई। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि चाहे मानसून हो या मनसून सत्र – अगर दोनों सक्रिय हों, तो वे बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। और जब ये दोनों फायदेमंद होते हैं, तो इससे देश का कल्याण होता है और सभी जीवों का भला होता है। इसीलिए हम प्रार्थना करते हैं कि मानसून सक्रिय और फायदेमंद बना रहे और मानसून सत्र भी फायदेमंद साबित हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब तर्क और तथ्य ठोस हों, तो शांत रहकर भी अपनी बात प्रभावी ढंग से रखी जा सकती है। मुझे उम्मीद है कि सदन की चर्चा ऐसे तर्कों और तथ्यों से समृद्ध होगी। हर आवाज को मौका मिले और हर विचार का सम्मान हो। मैं सभी सांसदों से इस सदन की कार्यवाही में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह करता हूं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले एक महीने में देश ने अनेक सिद्धियां प्राप्त की हैं। देशवासी गर्व से भर जाएं, इस प्रकार की सिद्धियों का सिलसिला चला है। चाहे राष्ट्रीय हो, अंतरराष्ट्रीय हो या अंतरिक्ष, एक प्रकार से भारत के लिए गर्व के पल रहे हैं। पिछले साल मानसून सत्र के ठीक पहले भारतीय नागरिक इंटरनेशनल स्पेस सेंटर पर पहुंचा था।

परसों भारत का एक युवा स्टार्टअप ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्व के कम ही देश हैं, जहां इस प्रकार प्राइवेट साहस हुए हैं और भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरी है। यह बड़ी सफलता है।

अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो रिफॉर्म एक्सप्रेसवे पर सवार होकर आज देश चल पड़ा है, उसी का नतीजा है कि भारत के नौजवान इतना बड़ा साहस कर पाते हैं और सफल भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राजस्थान में बहुत बड़ी ऑयल रिफाइनरी देश को समर्पित की गई।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ सप्ताह पहले तीसरा सेमीकंडक्टर प्लांट देश को समर्पित किया गया। कुछ दिन पहले ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन चलाई है, जो अन्य देशों के मुकाबले सबसे ताकतवर और सबसे लंबी इंजन वाली है।

यह अपने आप में भारत के वैज्ञानिक, इंजीनियर, इनोवेटर्स और उद्यमी, जो एक लक्ष्य लेकर देश के लिए जी रहे हैं और काम कर रहे हैं, यह उसी का परिणाम है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *