कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट, विजय चौक से पीएम आवास तक ‘नो-गो जोन’

0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सोमवार को होने वाले संसद मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। जानकारी के मुताबिक, इस बड़े विरोध प्रदर्शन और मार्च को देखते हुए पूरी नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बना दिया गया है। जमीन पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5 हजार से ज्यादा दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को उतारा गया है।

इंटेलिजेंस एजेंसियां और दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच पल-पल की स्थिति पर पैनी नजर रख रही हैं। जंतर-मंतर पर जुटने वाली भीड़ को लेकर हर घंटे की लाइव रिपोर्ट सीनियर अधिकारियों के साथ साझा की जा रही है।

सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए रणनीतिक कदम उठाते हुए नई दिल्ली जिले को कुल 15 जोन में विभाजित कर दिया गया है। सोमवार सुबह 4 बजे से ही दिल्ली पुलिस का पूरा अमला मुस्तैदी से तैनात है। इस बार सुरक्षा की मुख्य कमान सीधे सीनियर ऑफिसर्स के हाथों में सौंपी गई है, जहां स्पेशल सीपी, जॉइंट सीपी और डीसीपी रैंक के अधिकारी खुद मौके पर रहकर सुपरविजन कर रहे हैं।

पुलिस मुख्यालय से ऑन-ड्यूटी जवानों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि प्रदर्शन की आड़ में हुड़दंग, लूटपाट, तोड़फोड़ या आगजनी की कोशिश करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व से बेहद कड़ाई से निपटा जाए और तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।

दिल्ली पुलिस ने वीवीआईपी (VVIP) इलाकों की सुरक्षा के लिए विशेष हिदायत जारी करते हुए कई क्षेत्रों को पूरी तरह ‘नो-गो जोन’ में तब्दील कर दिया है। इन इलाकों में किसी भी बाहरी व्यक्ति, भीड़ या प्रदर्शनकारियों के आने-जाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। इस घेरे में विजय चौक, संसद मार्ग, इंडिया गेट के आसपास का इलाका, प्रधानमंत्री आवास और गृह मंत्री आवास का बाहरी सुरक्षा चक्र शामिल है।

इसके अलावा राष्ट्रपति भवन, सेवा तीर्थ और प्रमुख सेल्फी पॉइंट्स पर भी कड़ा पहरा है। एहतियात के तौर पर संवेदनशील मेट्रो स्टेशनों को बंद किया जा सकता है और आसपास के अस्पताल भी पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *