17 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, पहाड़ों पर जाने से पहले पढ़ लें अपडेट

0

सितंबर का महीना आते ही देशष के कई राज्यों में हल्की-हल्की ठंड पड़ने लगी है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है.  IMD के मुताबिक, आज यानी 5 सितंबर 2026 को यूपी-बिहार समेत देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है.

पूर्वी भारत में बिजली गिरने और वज्रपात के कहर को देखते हुए किसानों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ों में घूमने जा रहे लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है.

IMD के मुताबिक, आज 5 सितंबर 2026 को देश के 17 राज्यों दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय और केरल में भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली गिरने और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम विभाग ने बारिश के साथ आंधी का भी अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है. इसके अलावा दिल्ली में आज अधकितम तापमान 27 डिग्री, तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश के मेरठ, अलीगढ़, हापुड़, मुजफ्फरनगर, महामाया नगर, संभल, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, सीतापुर, इटावा, कानपुर, मैनपुरी, हरदोई, बिजनौर, गोरखपुर, झांसी और देवरिया में भारी बारिश के साथ आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बिहार में गोपालगंज, पटना, वैशाली, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पू्र्णिया, किशनगंजा, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया और कटिहार में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. पटना में भी आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

पहाड़ों में भी आज कई जगहों पर जमकर बारिश होने वाली हैं. हिमाचल प्रदेश में आज शिमला, मंडी, चंबा, सोन, कांगड़ी, किन्नौर, सिरमौर और ऊना में भारी बारिश के साथ तूफान की संभावना है. इस दौरान 50-55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है. मनाली में भी आज अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाला है. उत्तराखंड में भी आज नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, देहरादून और रुद्रप्रयाग में तेज बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर की बात करें तो यहां 5 सितंबर 2026 को अनंतनांग, जम्मू, कुलगाम, रामबन, बारामूला, किश्तवार और राजौरी में बारिश की संभावना है. इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *