अब कोर्ट में पार्किंग की टेंशन खत्म: सेक्टर-43 में जल्द खुलेगी मल्टीलेवल पार्किंग
चंडीगढ़ सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत के पास लंबे समय से बन रही मल्टीलेवल पार्किंग अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है। चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग के मुताबिक पार्किंग का निर्माण कार्यक्रम लगभग पूरा हो चुका है। बस इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां पार्किंग बनने से आम लोगों और वकीलों को काफी राहत मिलेगी।
करीब चार साल पहले जिला अदालत और चंडीगढ़ ज्यूडिशियल एकेडमी के बीच खाली पड़ी करीब चार एकड़ जमीन पर इस प्रोजेक्ट को शुरू किया गया था। जिला अदालत में रोजाना हजारों लोग आते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में वकील भी यहां काम करने के लिए आते हैं।
वकीलों के लिए जिला अदालत परिसर में पार्किंग बनी है, लेकिन उसकी क्षमता काफी कम है। इस कारण आम लोगों के साथ-साथ वकीलों को भी पार्किंग के लिए काफी परेशान होना पड़ता है। पार्किंग बनने से यहां सभी को काफी राहत होगी।
- 1500 के करीब गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी
- बेसमेंट समेत चार मंजिलों पर खड़ी हो सकेंगी गाड़ियां
- 40 करोड़ रुपये की लागत से हुआ निर्माण
- 30 जुलाई 2022 को गृहमंत्री शाह ने किया था शिलान्यास
