हड़ताल से पहले बिजली कर्मचारियों के साथ मंत्री अनिल विज की बैठक शुरु
हरियाणा के बिजली कर्मचारियों के साथ कैबिनेट मंत्री अनिल विज की बैठक शुरु हो गई है। बैठक में पॉवर डिपार्टमेंट के सभी अधिकारी मौजूद है। आज रात से 13 अगस्त तक बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।
पैरेलल लाइसेंस, एग्री डिस्कॉम और स्मार्ट मीटरिंग समेत विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा बिजली कर्मचारी की वार्ता चल रही है। वहीं ठेका कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम-समान वेतन, जोखिम भत्ता, एक्स-ग्रेशिया रोजगार योजना में लगाई गई शर्तें हटाने सहित अन्य मांगों पर बातचीत चल रही है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
