“कांग्रेस राज में नौकरी के लिए खेत, घर और गहने तक बिकते थे”, BJP प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता
हरियाणा BJP की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के राज में युवाओं को सरकारी नौकरी पाने के लिए नेताओं और बिचौलियों के चक्कर लगाने पड़ते थे। गरीब परिवारों को अपने खेत, घर और गहने तक बेचने पड़ते थे।
उन्होंने कहा कि BJP सरकार ने सिस्टम बदला है और युवाओं को सिफारिशी पर्चियों की जगह किताबें दी हैं। आज युवा लाइब्रेरी में मेहनत कर रहे हैं और मेरिट के आधार पर, बिना पर्ची और बिना किसी खर्चे के सरकारी नौकरी पा रहे हैं।
रविवार को भिवानी के शकुंतला गार्डन में हुए स्वागत और सम्मान समारोह में बोलते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भर्ती सिस्टम को ट्रांसपेरेंट बनायाऔर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसे मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।
