नोएडा में AC फटने से सोसायटी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

0

नोएडा के सेक्टर-119 में स्थित द अरण्य ( The Aranya) सोसायटी के एक फ्लैट में रविवार को भीषण आग लग गई. आग लगने से पूरी सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया. जानकारी के अनुसार आग एसी (AC) फटने के बाद लगी बताई जा रही है. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और दमकल विभाग की ओर से इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है.

राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं मिली है. एहतियात के तौर पर आसपास के फ्लैटों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही यदि कोई घायल हो तो उसे तत्काल समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं.

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने और राहत एवं बचाव कार्यों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

बता दें कि राजधानी लखनऊ में हुए भीषण अग्निकाडं के बाद यूपी के सभी जिलों में आग लगने की घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त दिखाई दे रहा है. इसके साथ ही प्रशासन जिले के रेस्टोरेंट, होटल, पीजी और कोचिंग सेंटर की भी जांच कर रहा है जहां पर फायर सेफ्टी न हो.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *