बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट से टकराया पक्षी

0

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब उड़ान से पहले इंडिगो की फ्लाइट 6E 6283 से एक पक्षी टकरा गया।

घटना शुक्रवार को हुई, जिसके बाद, पायलट ने एहतियाती जांच के लिए तुरंत विमान को वापस बे में बुला लिया। इंजीनियरों ने जांच की और विमान को उड़ान भरने के लिए मंजूरी दे दी।

करीब एक घंटे से ज्यादा की देरी के बाद फ्लाइट ने अपनी यात्रा फिर से शुरू की। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *