दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, शाम 5 बजे तक धरने की अनुमति

0

दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू हो चुका है। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी प्रोटेस्ट में शामिल हो रहे हैं। इस प्रदर्शन का उद्देश्य पेपर लीक और परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी का विरोध करना है। अभिजीत दीपके ने कहा कि वह शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे। अभिजीत दीपके ने कहा था कि वह शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। यहां से वह संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचकर प्रदर्शन की इजाजत मांगेंगे। अनुमति मिलने पर पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, दिल्ली पुलिस के अधिकारी एयरपोर्ट पहुंच गए और यहीं अभिजीत से मुलाकात की। इसी दौरान उन्हें प्रदर्शन करने की अनुमति भी मिल गई।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *