जालंधर के मशहूर बिजनेसमैन नितिन कोहली AAP में शामिल, सेन्ट्रल हलके के इंचार्ज नियुक्त, MLA रमन अरोड़ा पर क्या बोले अमन अरोड़ा, पढ़ें

0

पंजाब  की राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर (Jalandhar) के उद्योगपति आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के उद्योगपति और पंजाब हॉकी के प्रधान नितिन कोहाली आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है।

 

 

बताया जा रहा है कि उन्हें हलका सेंट्रल का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वह वहां पर दफ्तर भी खोलेंगे और लोगों की दिक्कतों को भी सुनेंगे। वहीं जब मीडिया ने आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा से पूछा कि रमन अरोड़ा अब विधायक बने रहेंगे या नहीं , इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रमन अरोड़ा ने जो गलती की थी, सरकार ने उन पर पर्चा दर्ज कर उन्हें जेल पहुंचा दिया।

पार्टी की तरफ से अब उनके हलके की जिम्मेदारी नितिन को सौंपी गई है। इससे सारी स्थिति साफ है। अब भी उनके बने रहने और न बने रहने पर आपको संदेह है। वहीं, उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार में शामिल होगा, उससे कोई लिहाज नहीं किया जाएगा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *