भीषण हादसा, डंपर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

0

राजस्थान के बालोतरा जिले में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और डंपर की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, हादसा भाड़ियावास गांव के पास बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात में हुआ। स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से जोधपुर की ओर जा रही थी, तभी आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद SUV पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए। हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पचपदरा थाना के हेड कांस्टेबल डूंगाराम खोथ ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों और मृतकों को बालोतरा के नाहटा राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पांच लोगों को जोधपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई। इस तरह हादसे में कुल पांच लोगों की जान चली गई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग कानोद गांव के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि छुट्टी होने के कारण ये सभी लोग परसला घूमने गए थे और वहां से लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। हालांकि जांच के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *