भयानक हादसा, घर की छत पर चढ़ गई बस, कई यात्री घायल

0

 कर्नाटक के चिक्कमगलूरु में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरते हुए एक मकान की छत पर चढ़ गई। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। इस घटना में बस ड्रावर और एक यात्री को गंभीर चोटें आई हैं जबकि कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

 

जानकारी के अनुसार, चिक्कमगलुरु जिले के कोप्पा तालुका के जलदुर्गा में बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। चिक्कमगलुरु से श्रृंगेरी की ओर जा रही राज्य परिवहन की केएसआरटीसी बस जयापुरा के पास जलदुर्गा में अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। ये बस ढलान पर बने एक मकान पर चढ़ गई।

घटना के वक्त क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही थी, जिससे सड़कें फिसलन भरी हो गई थी। इसी के चलते चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा। बस के गिरने से घर की छत को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे में बस चालक और एक यात्री को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं।

 

जानकारी के अनुसार, जयपुरा के सरकारी अस्पताल में दस लोगों को भर्ती कराया गया। बस ड्राइवर समेत दो लोगों को कोप्पा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस घर से बस टकराई, उसमें रहने वाली शांता को भी टक्कर से चोटें आईं। स्थानीय निवासियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में तुरंत मदद की। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि दुर्घटना का मुख्य कारण ओवरस्पीडिंग थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बस पुरानी थी और उसका रखरखाव ठीक से नहीं किया गया होगा। कई प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के समय बस तेज गति से चल रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही जयपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। विधायक टी.डी. राजेगौड़ा ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *