लू का रेड अलर्ट: हरियाणा में अगले 72 घंटे बेहद गर्म, जानें किन जिलों पर ज्यादा असर
हरियाणा में सूरज आग उगल रहा है. मौसम विभाग की ताजा जारी रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल महीने में ही पारा 45 डिग्री तापमान के पार हो सकता है. शुक्रवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान रोहतक में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लू यानी हीटवेव के चलते गर्मी हरियाणा वासियों को झुलसा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक दिन ही नहीं, रात में भी लू परेशान रहेगी. ज्यादातर जिलों में Warm Night का भी अलर्ट है. यानी कि रात में भी लू सताएगी.
हरियाणा का अधिकतम तापमान रोहतक में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ये सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा रहा. यमुनानगर को छोड़कर सूबे के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा चुका है. मौसम विभाग ने ने 25 अप्रैल तक हरियाणा में हीटवेव और वार्म नाइट का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके बाद 26, 27 और 28 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है.
