विपक्ष पर जमकर बरसे नायब सिंह सैनी, कहा- टूटा चार साल का रिकॉर्ड, मंडियों में गेहूं की भारी आवक

0

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कहा कि राज्य की मंडियों में रिकॉर्ड आवक के बीच गेहूं की खरीद सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा शुरू की गई बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी नई व्यवस्थाओं को लेकर किसानों को परेशान किए जाने के आरोप निराधार हैं। उन्होंने बताया कि रबी विपणन सत्र 2026-27 में अब तक फसलों की रिकॉर्ड आवक दर्ज की गई है, जिसने पिछले चार वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक 21 हजार 44 करोड़ की फसल आई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक मंडियों में 81 लाख टन से अधिक गेहूं की आवक हुई है, जिनमें से 70 लाख टन से अधिक की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 59 लाख 77 हजार की खरीद सत्यापित हुई। उपरोक्त में से 34 लाख 56 हजार मीट्रिक टन का उठान हुआ उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को एक ही दिन में मंडियों में सात लाख टन से अधिक गेहूं की आवक दर्ज की गई थी। सैनी ने कहा कि अब तक 5.80 लाख किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसान आधुनिक तकनीकों को अपना रहे हैं और पारदर्शी खरीद व्यवस्था पर भरोसा जता रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि फसल के इस सीजन में मंडियों में अब तक 13.47 लाख डिजिटल गेट पास जारी हुए। सीएम ने बताया कि अगले हफ्ते से किसानों को व्हाट्स एप से  क्यू आर कोड आधारित जे फॉर्म भेजा जाएगा। ताकी किसानों को बैंक ऋण लेने हमें कोई समस्या न आए। अगले सीज़न से किसान ई खरीद एप शुरू होगा। जिसमें किसानों को अपने जे फॉर्म, भुगतान का स्टेटस, बुआई, भूमि सत्यापन, गेट पास आदि की जानकारी दी जाएगी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *