बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू, H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव

0

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. इसी बीच एक्टर की हेल्थ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं. उनका H1N1 टेस्ट पॉजिटिव आया है. हाल ही में काम के सिलसिले में ट्रैवल करने के बाद उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब थी, जिसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया और टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

इमरान को हुआ स्वाइन फ्लू
इंडिया टुडे को एक सोर्स ने बताया कि इमरान हाल ही में शूटिंग के सिलसिले में रांची गए थे. वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और वो कई दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने स्वाइन फ्लू का टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है. फिलहाल, इमरान हाशमी की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

इमरान की हेल्थ से जुड़ी ये खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब वो अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं. साल 2007 में आई ‘आवारापन’ के सीक्वल को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले दिन से ही ये बॉक्स ऑफ्स पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, ये फिल्म दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *