सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामले की आज अहम सुनवाई
उत्तरप्रदेश के अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा हेराफेरी केस में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। देश की सबसे बड़ी अदालत उस पिटीशन पर विचार करेगी जिसमें राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिले दान गबन के आरोपों की जांच को लेकर सीबीआई के नेतृत्व में एसआईटी गठित करने और एफआईआर की मांग की है।
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में गठित एसआईटी अभी तक ये पता लगाने में नाकाम रही है कि दान गबन का असली मास्टरमाइंड कौन है? हालांकि एसआईटी ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की तीन दिन की न्यायिक हिरासत आज सोमवार को समाप्त हो रही है। आज ये सभी आरोपी स्थानीय अदालत में पेश किए जाएगा।
उत्तरप्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में कथित चंदा चोरी को लेकर सपा, कांग्रेस, जेएमएम और टीएमसी जैसे तमाम विपक्षी दल बीजेपी सरकार पर हमलावर है। TMC सांसद सौगत रॉय ने राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफे और चंदे की जांच पर मीडिया से कहा राम मंदिर चंदा को लेकर जो गड़बड़ी कुछ दिन पहले नजर में आई। समाजवादी पार्टी, बीएसपी और कांग्रेस ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। करोड़ों रुपए का कोई हिसाब किताब नहीं है। उन्होंने खुलेआम जांच करने की मांग की। JMM सांसद महुआ माजी ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा जनता ने राम मंदिर के नाम पर वोट किया, राम मंदिर में उनके लोगों ने घोटाला कर दिया।
योगी सरकार के मंत्री राजभर ने कहा, SIT जांच कर रही है। शिवसेना नेता शायना एनसी ने आप, कांग्रेस और एनसीपी क राम मंदिर को लूटने वाले बताया। उनका कहना है कि कोर्ट में इन्होंने राम मंदिर का विरोध किया।
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है मौका दिया जा रहा है कि सारे सबूतों को नष्ट किया जा रहा है। एसआईटी भी इसलिए बनाई ताकि एसआईटी के नाम पर इन सब आरोपियों को समय दिया जाए कि सारे सबूत नष्ट किए जाए। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा राम मंदिर में बहुत बड़ी डकैती हुई है। जिसके लिए सपा नेता ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया।
