अयोध्‍या में प्रभु श्रीराम के दरबार पहुंचे CM Yogi, रामलला की महाआरती के बाद मंदिर में की परि‍क्रमा, साधु-संतों से भी मि‍ले

0

आज (11 जनवरी) से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव शुरू हो गया है। इसे प्रतिष्ठा द्वादशी नाम दिया गया है। पुजारियों ने रामलला का पंचामृत से महा अभ‍िषेक क‍िया। रामलला का दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से अभिषेक किया गया। फिर उन्हें गंगाजल से नहलाया गया। इसके बाद रामलला का श्रृंगार किया गया। उन्‍हें सोने और चांदी के तारों से बुने गए वस्‍त्र पहनाए गए हैं।

राम लला की पगड़ी में हीरा जड़ा है। अब रामलला को भोग लगाया गया है। सीएम याेगी भी प्रभु श्री राम के दरबार पहुंच गए हैं। उन्‍होंने रामलला के चरणों में मत्‍था टेका। CM ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। उन्होंने रामलला की महाआरती भी की। इसके अलावा सीएम ने साधु संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी ल‍िया। अब महाआरती की तैयारी हाे रही है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर