सरदार पटेल जयंती पर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का संदेश, भारत भारती ट्राईसिटी व सहयोगी संस्थाओं ने निकाली एकता यात्रा
प्रेस विज्ञप्ति
भारत – भारती ट्राईसिटी, लोकहित सेवा समिति एवं जागृत ब्राह्मण सभा पंचकुला ने जय माँ चिंतपूर्णी सेवा ट्रस्ट के सहयोग से सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती को समर्पित राष्ट्रीय एकात्मता तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जीरकपुर से भरतगढ़ गुरुद्वारा साहिब, माँ चिंतपूर्णी देवी एवं श्री आनंदपुर साहिब की एक दिवसीय यात्रा का आयोजन किया गया. यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों से करीब 80 महिलाओं एवं पुरुष यात्रियों ने राष्ट्रीय एकात्मता की भावना से माँ चिंतपूर्णी देवी, गुरुद्वारा भरतगढ़ साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा के दर्शन किये. इस अवसर पर पंचकुला – जीरकपुर सेवा सदन चिंतपूर्णी में यात्रियों हेतु जय माँ चिंतपूर्णी सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन अनिल जैन तथा प्रधान श्री राजेश गुप्ता द्वारा नाश्ते, दोपहर का भोजन तथा जलपान के आयोजन के अतिरिक्त अतिथियों का स्मृति चिन्ह तथा सिरोपा डालकर सम्मान किया गया.
भारत भारती की मूल विचारधारा “भिन्न भाषा-भाषी, विभिन्न संस्कृतियों में समन्वय एवं सद्भाव” तथा “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस यात्रा में ट्राई सिटी क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
भारत भारती के क्षेत्रीय प्रभारी श्री रोशन लाल अग्रवाल तथा भारत भारती के क्षत्रिय संगठन मंत्री विवेकानंद दीक्षित ने इस अवसर पर कहा कि भारत भारती केवल एक संगठनात्मक गतिविधि नहीं, बल्कि देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास है। भारत की शक्ति उसकी विविधता में निहित है। देश के विभिन्न तीर्थों, गुरुद्वारों, मंदिरों और सांस्कृतिक केंद्रों से जुड़ना आपसी सदभाव एवं राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूत करता है।
यात्रा में माँ चिंतपूर्णी के दर्शन, भरतगढ़ गुरुद्वारा साहिब की यात्रा तथा आनंदपुर साहिब की पवित्र भूमि का दर्शन कर कार्यकर्ताओं ने देश की विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान और समन्वय का संदेश दिया। इस अवसर पर लोकहित सेवा समिति अध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक सतीश भारद्वाज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह समरसत्ता प्रमुख बलवीर सिंह राजपूत, भजन गायिका रजनी कपूर, आदर्श एन्क्लेव के प्रधान समाजसेवी जनकराज शर्मा, राष्ट्रीय समाज सेविका रागिनी तिवारी, करनी सेना दिल्ली उपप्रधान दामिनी सिंह, जागृत ब्राह्मण सभा के पूर्व महासचिव विजय भारद्वाज भी यात्रा के दौरान उपस्थित रहे. भारत – भारती ट्राई सिटी ने संकल्प लिया है कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से “एक भारत – श्रेष्ठ भारत के विचार को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचाने तथा राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूत करने के प्रयास निरंतर किए जाएंगे। सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती को समर्पित इस यात्रा को जीरकपुर के एरिया चौक से श्री श्याम सहारा कनिका फाउंडेशन के चेयरमैन संजय सिंगला , राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका निकिता जैन तथा आर. एस. एस के जिला पदाधिकारी सिद्धार्थ जैन ने झंडी दिखाकर रवाना किया था.

