पंचकूला में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन, 176 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर; ज्ञान चंद गुप्ता रहे मुख्य अतिथि
प्रेस विज्ञप्ति
– सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रसेवा प्रतियोगिता आयोजित 176 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग, प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन
– मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता
पंचकूला : दिनांक 21.09.2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत आज राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-26, पंचकूला में जिला स्तरीय चित्रकला एवं चित्र प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
प्रतियोगिताओं में पंचकूला जिले के बरवाला, बलदवाला, रायपुररानी, मोरनी सहित विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के 176 से अधिक होनहार विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर चित्रकला एवं भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत चित्रों एवं विचारों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
मुख्य अतिथि श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका की विशेष प्रंशसा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिलते रहने चाहिए।
अपने संबोधन में श्री गुप्ता ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा जनकल्याण और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अनेक कार्यक्रम एवं योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगभग 12 करोड़ इज्जत घर शौचालयों के निर्माण, जल जीवन मिशन के सभी परिवारों को नल से जल पहुंचाने, प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत 59 करोड़ से अधिक जन-धन खातों तथा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए निःशुल्क खाद्यान्न व्यवस्था, देश में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम हुआ है। रेलवे के क्षेत्र में नई रेल परियोजनाओं, वंदे भारत ट्रेनों, हाइड्रोजन रेल कनेक्टिविटी के विस्तार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश में आधुनिक एवं बेहतर कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेल ब्रिज, अंजी ब्रिज और वंदे भारत ट्रेनों जैसी परियोजनाएं, अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण तथा अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 से संबंधित संवैधानिक बदलाव भी देश के हाल के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों में शामिल हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा को सकारात्मक दिशा में लगाते हुए देश और समाज के विकास में अपना योगदान दें तथा सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
कार्यक्रम में शिवालिक विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री ओम प्रकाश देवी नगर, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अजय मित्तल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) श्रीमती सुमन चौधरी, डिप्टी DEEO श्री रमेश बत्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजीव अग्रवाल, BEO मोरनी श्रीमती शालिनी, BEO रायपुररानी, बरवाला श्रीमती संजू शर्मा, बालदवाला की प्रधानाचार्या श्रीमती किरण गुप्ता, श्री प्रमोद सिंगला, श्री काशी नाथ, श्री शेखर चौरसिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालयों का आभार व्यक्त किया।
जारीकर्ता
कार्यालय
श्री ज्ञान चंद गुप्ता
पूर्व अध्यक्ष, हरियाणा विधानसभा

