CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: दिल्ली में 13 साल बाद फिर बनेंगे राशन कार्ड, 15 जून से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

0

दिल्ली के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत भरी खबर आई है। दिल्ली में पिछले 13 साल से रुके हुए राशन कार्ड बनने का सिलसिला एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि आगामी 15 जून से नए राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने पुराने राशन कार्ड का जब ऑडिट किया, तो पाया कि 1 लाख 44 हजार लोग इनकम क्राइटेरिया से ऊपर थे। 35 हजार लोगों ने 1 साल से राशन नहीं लिया है। 29 हजार राशन कार्ड धारकों की मौत हो गई है। 23 हजार डुप्लीकेट राशन कार्ड बने हैं। कुल 7 लाख 72 हजार से अधिक अपात्र लोग थे। उनकी जगह नए राशन कार्ड बनाएंगे।”

उन्होंने कहा, “15 जून से नए राशन कार्ड  बनाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पिछले 13 साल में 3 लाख 72 हजार लोगों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, जिसे पुरानी सरकारों ने बनाया नहीं है। दिल्ली सरकार राशन कार्ड के लिए इनकम क्राइटेरिया को 1.25 लाख से बढ़कर 2.5 लाख तक करने वाली है। यानी सालाना 2.5 लाख के इनकम वाले को भी राशन कार्ड बनेगा। इसके बारे में सरकार जल्द कैबिनेट में बिल ला रही है।”

  • 1 लाख 44 हजार लोग तय इनकम क्राइटेरिया से ऊपर पाए गए।
  • 35 हजार लोगों ने पिछले 1 साल से अपना राशन ही नहीं लिया था।
  • 29 हजार राशन कार्ड धारकों की मृत्यु हो चुकी है।
  • 23 हजार डुप्लीकेट राशन कार्ड बन हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर