चंडीगढ़ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, कई नेता हिरासत में
हरियाणा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश की. कांग्रेस के प्रदर्शन के देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सीएम आवास से पहले बैरिकेडिंग की व्यवस्था कर सुरक्षा कड़ी की थी. जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: इस प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान चिब ने किया. एआईसीसी प्रभारी हरियाणा संजय दत्त, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह तथा हरियाणा युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सोमिल संधू सहित युवा इस दौरान मौजूद रहे. राहुल गांधी पर उत्तराखंड में हुई एफआईआर, खड़गे का हल्द्वानी मामला, HKRN मामले और अन्य मामलों को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया.
पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया: यूथ कांग्रेस के नेता और पदाधिकारियों को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया. जिसके बाद कांग्रेस का ये प्रदर्शन खत्म हो गया.
