राहुल गांधी ने PM पर साधा निशाना, ‘NEET-तेल और गैस पर देश में हाहाकार, और PM मोदी-मेलोनी संग ‘मेलोडी’ के मजे ले रहे’,
पीएम मोदी इस समय इटली के दौरे पर हैं। जहां का उनका और इतावली पीएम जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे इतावली पीएम को ‘मेलोडी टॉफी’ गिफ्ट करते दिख रहे हैं। दोनों वैश्विक नेताओं का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं, अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इसे लेकर उनपर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अपने अमेठी दौरे के दौरान कहा कि देश में हालात चिंताजनक हैं,नीट पेपर लीक के कारण युवा अवसाद में हैं और पीएम मोदी मेलोडी का आनंद लेने में बिजी हैं।
राहुल गांधी आज अमेठी दौरे पर हैं। जहां पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर तंज कसा। साथ ही पीएम मोदी और मेलोनी के वीडियो को लेकर भी उन्होंने हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि युवा अवसाद में डूब रहे हैं,NEET की परीक्षा रद्द हो गई है,पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही हैं, गैस की आपूर्ति कम है और महंगाई लगातार बढ़ रही है; फिर भी, भारत के प्रधानमंत्री इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ ‘मेलोडी’ का आनंद ले रहे हैं। यही देश की वास्तविक स्थिति है।”
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम मेलोनी के बीच गर्मजोशी भरा कनेक्शन है। अक्सर, जब दोनों नेताओं की मुलाकात होती है, तो सोशल मीडिया पर Melodi टर्म चर्चा में आ जाता है। Meloni के शुरुआती चार अक्षर और Modi के आखिरी दो अक्षरों से बना शब्द Melodi असल में अंग्रेजी शब्द Melody जैसा आभास देता है, जिसका अर्थ मधुरता होता है। दोनों नेताओं के मधुर रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होती है और दोनों नेता भी इसका आनंद लेते हैं। यही वजह है गंभीर डिप्लोमैटिक चर्चा के बीच Melody टॉफी जगह बना पाई, जो कि असल में मीठे चॉकलेटी स्वाद के लिए फेमस है।
