कश्मीर के बांदीपोरा में फटा बादल, गांव में घुसा मलबे-पानी का सैलाब; घर छोड़ भागे लोग

0

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज क्षेत्र की तुलैल घाटी में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। घाटी के तारतेई किलो गांव में अचानक हुई इस घटना के बाद इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए।

बादल फटने के बाद अचानक मलबे के तेज बहाव और लगातार बढ़ते पानी के स्तर ने गांव में विकराल रूप ले लिया। इस सैलाब की चपेट में आने से दर्जनों रिहाइशी मकानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, क्षेत्र की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि भी पूरी तरह पानी में डूब गई है, जिससे फसलों को भारी नुकसान की आशंका है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

अचानक आई इस आपदा के बाद गांव में घंटों तक अफरा-तफरी और डर का माहौल बना रहा। अपनी और अपने परिवार की जान बचाने के लिए स्थानीय निवासी आनन-फानन में अपने घरों को छोड़कर बच्चों और मवेशियों के साथ सुरक्षित और ऊंचाई वाले इलाकों की ओर भागने लगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *