पंजाब में शादी समारोह में मची अफरा-तफरी, फेरों से पहले दुल्हन के पिता को पुलिस ने दबोचा

0

Screenshot

फरीदकोट के गांव संधवां में बुधवार दोपहर विवाह समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब आनंद कारज की रस्म के बीच पुलिस ने लड़की के धर्म पिता गरीब सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान परिवार और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गया, जिसे पुलिस कर्मचारियों ने हटाया और आरोपी को अपने साथ ले गई। इस दौरान एक पुलिस कर्मचारी के हाथ में पिस्तौल भी दिखाई दी।

 लड़की के भाई ने आरोप लगाया कि सिविल कपड़ों में आए कुछ लोगों ने खुद को गिद्दड़बाहा पुलिस का कर्मचारी बताते हुए उनके पिता को ट्रांसफार्मर और खेतों में लगी मोटरों की चोरी के मामले में जबरन समारोह से उठाया। परिवार ने पुलिस पर मारपीट और अन्य मामलों में फंसाने के आरोप लगाए।

वहीं, थाना गिद्दड़बाहा प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि गरीब सिंह के खिलाफ ट्रांसफार्मर और मोटर चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज है। पुलिस के अनुसार वह चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य है और गिरोह के पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस को उसके संधवां के विवाह समारोह में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी ने परिवार के मारपीट के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस ने किसी के साथ मारपीट नहीं की, बल्कि परिवार के सदस्यों ने पुलिस से हाथापाई की। उन्होंने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार व्यक्ति लड़की का जैविक पिता नहीं, बल्कि धर्म पिता है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई कोटकपूरा थाने में दर्ज की गई है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *