पंचकूला में बिल्ला गांव के पास हादसा, टिप्पर और वाहन की टक्कर, ड्राइवर केबिन में फंसा
पंचकूला के गांव बिल्ला के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां टिप्पर और एक अन्य वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टिप्पर का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और उसका चालक केबिन में ही फंस गया।
हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। चालक को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला जा सका।
हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ। सड़क के बीचोंबीच क्षतिग्रस्त वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सुचारू करवाने के लिए कार्रवाई शुरू की।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
