अंबाला में विदेश भेजने का झांसा देकर 8 लाख की ठगी, आरोपी पर मामला दर्ज

0

अंबाला। थाना अंबाला कैंट पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में अविनाश कुमार निवासी न्यू दलीपगढ़ के खिलाफ केस दर्ज किया है। राधा गुप्ता निवासी हिम्मतपुरा ने बताया कि अविनाश लोगों को विदेश भेजने का काम करता है और खुद को बैंक कर्मी बताता है।

उसने अपने बेटे शिवम गुप्ता को विदेश भेजने की बात की। आरोपित ने लिथुआनिया का वीजा लगवाने के लिए उससे चार लाख ले लिए। काफी समय तक उसके बेटे का वीजा नहीं लगा तो उसने अविनाश से बात की।

उसने कहा कि यह रुपया जल्द ही वापस आ जाएगा। आरोपित ने कहा कि वह उसके बेटे का वीजा रूस का लगवा देगा, जिसके लिए चार लाख रुपये और देने होंगे। उसने यह रुपये भी उसे दे दिए।

रूस का वीजा लगवाना तो दूर आरोपित ने इसकी फीस तक जमा नहीं करवाई। अब आरोपित ने उनके फोन उठाना भी बंद कर दिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर