हरियाणा में गर्मी का सितम जारी, दो दिन हीटवेव का अलर्ट; जुलाई की शुरुआत में बारिश से मिलेगी राहत

0

हरियाणा में मौसम अगले कुछ दिनों तक दो अलग-अलग रंग दिखाएगा. एक ओर प्रदेश के कई जिलों में 30 जून तक हीटवेव का असर बना रहेगा, वहीं दूसरी ओर जुलाई की शुरुआत के साथ मौसम करवट लेगा. मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही 1 जुलाई से गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

आईएमडी चंडीगढ़ के अनुसार रविवार को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान भिवानी में रिकॉर्ड हुआ. इसके अलावा फरीदाबाद के बोपानी में 44.2, नूंह में 42.1, हिसार में 41.7, अंबाला में 41.6, चरखी दादरी और नारनौल में 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने 30 जून तक अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है. लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है.

हीं, आज सोमवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद और चरखी दादरी में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में उमस और गर्मी का असर बना रह सकता है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 जुलाई से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी. 2 और 3 जुलाई को कई जिलों में अच्छी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है. बारिश के प्रभाव से अगले तीन दिनों के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *