PM मोदी समेत NDA नेताओं ने चखी बंगाल की मशहूर झालमुरी, सुवेंदु अधिकारी ने खुद किया सर्व

0

भारत मंडपम में बुधवार को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) क नेताओं के साथ झालमुरी की एक स्टॉल पर नजर आए। खास बात यह है कि इस स्टॉल पर झालमुरी कोई और नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी तैयार कर रहे थे। वह अपने हाथों से झालमुरी तैयार कर पीएम एवं अन्य नेताओं को देते नजर आए। इस मौके पर पीएम सहित और अन्य नेताओं ने झालमुरी का लुत्फ उठाया।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 12 साल पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री होने की उपलब्धि हासिल करने के उपलक्ष्य में बुधवार को दिल्ली में भारत मंडपम में राजग की बैठक हुई। इस बैठक में एनडीए के 22 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी को उपहार देकर सम्मानित किया।

मोदी 10 जून को भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले व्यक्ति बन गए और इसी के साथ वह देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। नेहरू के 1952 के आम चुनाव के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों के कार्यकाल के रिकॉर्ड को मोदी ने 10 जून को पीछे छोड़ दिया। नेहरू का कार्यकाल 1947 से 1952 तक एक अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में था क्योंकि 1952 तक चुनाव नहीं हुए थे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कार्यकाल 14 वर्ष का था, जो मोदी के कार्यकाल से अधिक है, लेकिन उनका प्रधानमंत्री पद निर्बाध नहीं था। सूत्रों के अनुसार, नेहरू के 4,399 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़कर मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *