पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के घरों पर गिराए बम, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत
अफगानिस्तान के कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में पाकिस्तानी सैन्य हवाई हमलों में 13 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं. तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बुधवार (10 जून, 2026) ने पाकिस्तानी सेना की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि मंगलवार रात हुए हमलों में नागरिक घरों को निशाना बनाया गया, जिसमें 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग आदमी की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य महिलाएं और बच्चे घायल हुए हैं.
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
