पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश माननीय शील नागू अब होंगे सुप्रीमकोर्ट के जस्टिस। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की पांच नामों की सूची।

0

चण्डीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस माननीय शील नागू अब सुप्रीम के कोर्ट के जस्टिस होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली में दो दिन की बैठक के बाद 27 मई को अलग-अलग चार हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के अतिरिक्त एक वरिष्ठ अधिवक्ता के नाम की सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में संस्कृति की है। उसमें पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू का नाम एक नंबर पर है ।इसके अलावा मुंबई हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मिस्टर जस्टिस चंद्रशेखर, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मिस्टर जस्टिस संजीव सचदेवा, जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण पाली और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट वी मोहाना शामिल है।


बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री शील नागू का जन्म 1 जनवरी 1965 को मध्य प्रदेश में हुआ ।उन्होंने बीएससी एलएलबी की डिग्री प्राप्त कर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में ही प्रैक्टिस शुरू की। उन्हें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जज के रूप में काम करने का मौका मिला। बाद में 9 जुलाई 2024 को उन्होंने पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला था। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय क्षेत्र का यह सौभाग्य है कि अब मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम कर रहे श्री नागू उच्चतम न्यायालय के जस्टिस के रूप में काम करेंगे ।सब जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस सूर्यकांत शर्मा भी पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय में जस्टिस के रूप में सेवा कर चुके हैं।

 

Oplus_131072

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर