सीनियर जर्नलिस्ट्स फोरम की पहली वर्षगांठ कल, गुलाब चंद कटारिया और सतनाम सिंह संधू होंगे मुख्य अतिथि
सीनियर जर्नलिस्ट्स फोरम 13 सितंबर को मनाएगा अपनी पहली वर्षगांठ
गुलाब चंद कटारिया और सतनाम सिंह संधू मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत
चण्डीगढ़ : सीनियर जर्नलिस्ट्स फोरम (एसजेएफ), चंडीगढ़, रविवार, 13 सितंबर को सेक्टर 37 स्थित लॉ ऑडिटोरियम, चंडीगढ़ में अपनी पहली वर्षगांठ मनाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया जगत से जुड़े पेशेवर और फोरम के शुभचिंतक एकत्रित होंगे। कार्यक्रम में फोरम की अब तक की यात्रा का उत्सव मनाने के साथ-साथ लोकतंत्र को मजबूत करने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
फोरम के अध्यक्ष जगतार सिंह सिद्धू के अनुसार, पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि होंगे, जबकि राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सरदार सतनाम सिंह संधू दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:00 बजे पंजीकरण एवं स्वागत के साथ होगी, जिसके बाद सुबह 10:30 बजे उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे होने वाले दूसरे सत्र में “लोकतंत्र में वरिष्ठ पत्रकारों की भूमिका और जिम्मेदार पत्रकारिता” विषय पर चर्चा होगी। इस सत्र की अध्यक्षता हिन्दुस्तान टाइम्स, चंडीगढ़ के एग्जीक्यूटिव एडिटर रमेश विनायक करेंगे।
समारोह में मालवा आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी, मोहाली द्वारा मालवई गिद्दा की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी जाएगी।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
