देवभूमि हिमाचल के सम्मानित मतदाता भाइयों-बहनों को मेरा प्रणाम।

0

देवभूमि हिमाचल के सम्मानित मतदाता भाइयों-बहनों को मेरा प्रणाम।

आज से तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई 2026 को हमारे प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के माध्यम से लोकतंत्र का महापर्व मनाया जाएगा। यह चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि हमारे गांव, हमारे खेत-खलिहान और हमारे बच्चों के भविष्य को दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। पंचायतें ही लोकतंत्र की नींव हैं और मजबूत पंचायत से ही मजबूत हिमाचल का निर्माण होता है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आपसे करबद्ध निवेदन है कि इस लोकतंत्र के पर्व में पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ हिस्सा लें। 26, 28 और 30 मई को अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

मेरा आप सभी से विशेष आग्रह है कि जिला परिषद, व अन्य पदों के उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी द्वारा समर्थित योग्य, ईमानदार और जनता के प्रति समर्पित उम्मीदवारों को अपना बहुमूल्य वोट और आशीर्वाद प्रदान कर भारी मतों से विजयी बनाएं। कांग्रेस हमेशा से गांव-गरीब, किसान-बागवान, महिला-युवा और हर वर्ग के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध रही है। आपके एक वोट से हम सब मिलकर गांव-गांव तक विकास की नई इबारत लिखेंगे।

आइए, 26, 28 और 30 मई को कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को जिताकर पंचायत से लेकर प्रदेश तक तरक्की और खुशहाली का नया अध्याय शुरू करें। आपका एक-एक वोट अमूल्य है।

जय हिमाचल, जय कांग्रेस।
श्री विनय कुमार
अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *