पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता के जन्मदिवस पर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिलें वितरित

0

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता के जन्मदिवस पर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिलें वितरित

आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष Gian Chand Gupta के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन श्री देशराज पोसवाल जी द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिलें वितरित की गईं।
इस अवसर पर समाज सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा की दिशा में सराहनीय कदम बताया।
जिन दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिलें प्रदान की गईं, उनके नाम इस प्रकार हैं —
1. जय सिंह पुत्र श्री राम स्वरूप, निवासी रत्तेवाली
2. श्री शादी राम पुत्र श्री हंस राज, निवासी रत्तेवाली
3. श्री नितिन शर्मा पुत्र श्री विनोद कुमार, निवासी नग्गल
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *