Parineeti Chopra बनने वाली हैं मां, पति Raghav Chadha ने क्यूट वीडियो के साथ दी गुडन्यूज

0

चड्ढा और चोपड़ा परिवार में जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। जानी-मानी अदाकारा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) शादी के दो साल बाद एक नए फेज में प्रवेश करने वाला है। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

शादी के बाद से ही परणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी के कयास लग रहे थे। यहां तक कि जब वह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपने पति राघव के साथ आई थीं, तब भी उनके प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ी थी। अब आखिरकार कपल ने इन अफवाहों को सही साबित कर दिया है।

25 अगस्त को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर किया है। एक तस्वीर में 1+1=3 लिखा हुआ है और साथ ही बेबी के फुट प्रिंट बने हुए हैं। वहीं, वीडियो में कपल हाथों में हाथ थमे हरियाली के बीच वॉक करता हुआ दिख रहा है।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, “हमारा लिटिल यूनिवर्स जल्द ही आ रहा है। बहुत धन्य महसूस कर रहे हैं।”

परिणीति और राघव के इस खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत करने पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दी है। सोनम कपूर ने लिखा, “बधाई हो डार्लिंग।” रकुल प्रीत सिंह ने भी उन्हें बधाई दी। निम्रत कौर ने लिखा, “धन्य रहो। बहुत-बहुत बधाई।” बाकी फैंस भी उन्हें इस खुशखबरी के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सालों तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। जब उन्होंने 2023 में सगाई की थी, तभी उन्होंने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। दोनों ने उदपुर में सितंबर 2023 में धूमधाम से शादी की थी। अब शादी के बाद कपल एक नए फेज में एंट्री कर रहा है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *