पुलिस और BSF को मिली बड़ी सफलता, गुरदासपुर में नशे और हथियारों की खेप बरामद; सीमा पार से हुई थी तस्करी

0

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘नशों के विरुद्ध युद्ध’ मुहिम के तहत गुरदासपुर पुलिस और बी.एस.एफ. को संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई नशे और हथियारों की बड़ी खेप बरामद करते हुए 2 किलो हेरोइन, 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 66 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

नशे के खिलाफ मुहिम चला रही है पुलिस

जानकारी देते हुए एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि पंजाब सरकार की ‘नशों के विरुद्ध युद्ध’ मुहिम के तहत और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों के अनुसार गुरदासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि गुरदासपुर पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त ऑपरेशन के दौरान दोरांगला क्षेत्र से सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई नशे और हथियारों की खेप बरामद करते हुए 2 किलो हेरोइन, 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 66 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *