इस हफ्ते लगातार 3 दिन बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल

0

दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए मौज है। शिक्षा निदेशालय के एक आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के चलते राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूलों 11 सितंबर को बंद रहेंगे। यह आदेश दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल, सरकारी सहायता प्राप्त संस्थान और बिना सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू होगा। साथ ही शिक्षा निदेशालय के तहत आने वाले सभी कार्यालयों में भी इस दिन छुट्टी रहेगी।

बता दें दिल्ली के सभी स्कूल 11 सितंबर को बंद रहेंगे। वहीं 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार है और 13 को रविवार है। ऐसे में स्कूल लगातार 3 दिनों तक बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के उपलक्ष्य में 11 सितंबर को सभी कार्यालयों और विद्यालयों (सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों सहित) में अवकाश रहेगा।

10 सितंबर के बाद दिल्ली के स्कूल सीधे 14 सितंबर 2026, सोमवार को खुलेंगे। अदिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षकों से संपर्क करें। यहां आपको सभी जानकारी मिल जाएगी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *