सत्य निकेतन हादसे में एक और शव बरामद, मृतकों का आंकड़ा 7 पहुंचा
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार (6 सितंबर) को एक 5 मंजिला इमारत गिरने से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 12 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। युद्ध स्तर पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मलबे में खोज अभियान के दौरान NDRF के डॉग्स की मदद ली जा रही है। मलबे को भी धीरे-धीरे हटाया जा रहा है। गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली के सत्य निकेतन में एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई थी। अचानक घटी इस घटना से इमारत के अंदर मौजूद लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला और वह मलबे के नीचे दब गए।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
