किसान आंदोलन से जुड़े गुरनाम सिंह चढूनी, पूरे देश के किसानों से की ये अपील

0

 किसान आंदोलन में हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के साथ मिलकर आंदोलन लड़ने का ऐलान किया है। गुरनाम सिंह चढूनी ने अपने संगठन के लोगों से 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचने की अपील की है। बता दें कि किसानों का आंदोलन पिछले महीने से ही जारी है, लेकिन चढूनी अब तक इस आंदोलन में शामिल नहीं हुए थे। हालांकि अब वह खुद भी इस आंदोलन में शामिल हो चुके हैं और अपने समर्थकों से भी इसमें शामिल होने की अपील की है।

पिछले महीने से चल रहा आंदोलन

दरअसल, बीते 13 फरवरी से किसान आंदोलन चल रहा है, लेकिन बहुत से किसान नेता इस आंदोलन से अभी तक दूरी बनाए हुए हैं। इन्हीं नेताओं में से एक नाम हरियाणा के गुरनाम सिंह चढूनी का भी है। हालांकि अब उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओ से हुई बातचीत के बाद उनका समर्थन किया है। इसके साथ ही गुरनाम सिंह चढूनी ने एसकेएम के साथ मिलकर आंदोलन लड़ने की बात कही है। वहीं अब 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही किसान महापंचायत में शामिल होने को लेकर गुरनाम सिंह चढूनी ने अपने समर्थकों से अपील की है।

 

गुरनाम सिंह चढूनी ने एक्स पर लिखा है कि ’14 तारीख को जो एसकेएम की दिल्ली जाने की कॉल है उस दिन सभी किसान साथी अपना एड़ी से चोटी तक पूरा जोर लगा दें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली रामलीला मैदान में जरूर पहुंचें। हमारे संगठन के सभी पदाधिकारी अपने काफिले पे झंडे लगाके कूच करें!’ वहीं पंजाब के किसान नेता राजेवाल ने गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा समर्थन करने पर उनका आभार जताया है। राजेवाल ने कहा है कि हम सब पिछले आंदोलन की तर्ज पर इस बार भी साथ मिलकर आंदोलन लड़ेंगे और जीतेंगे।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *